16 जुलाई 2016 - 17:07
तुर्की के सैन्य विद्रोह में अब तक 161 की मौत।

तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा है कि सैन्य विद्रोह में मारे जाने वालों की संख्या बढ़कर 161 हो गई है।

तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा है कि सैन्य विद्रोह में मारे जाने वालों की संख्या बढ़कर 161 हो गई है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार बिन अली येलद्रिम ने शनिवार को घोषणा की है कि सरकार के विरुद्ध हुए सैन्य विद्रोह में अबतक 161 लोग मारे जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि कल रात होने वाले सैन्य विद्रोह में कम से कम 2440 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले मृतकों की संख्या 90 और घायलों की 1154 बताई गई थी।
तुर्की के प्रधानमंत्री के अनुसार सैन्य विद्रोह के आरोप में 2839 सैनिकों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार की रात तुर्की के कुछ सैनिकों ने एक सैन्य विद्रोह किया था जो विफल रहा। छह घंटे चले विद्रोह के बाद सेना के उस गुट ने आत्मसमर्पण कर दिया जिसने तख्तापलट की कोशिश की थी।